1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका, T20 सीरीज के बाकी 3 मैचों में नहीं होगी दर्शकों की एंट्री

क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका, T20 सीरीज के बाकी 3 मैचों में नहीं होगी दर्शकों की एंट्री

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2021 10:58 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 10:58 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाकी के तीन मुकाबले दर्शकों के बगैर ही खेले जाएंगे। 

क्रिकेट फैंस को बड़ा...- India TV Hindi
क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका, T20 सीरीज के बाकी 3 मैचों में नहीं होगी दर्शकों की एंट्री Image Source : GETTY IMAGES

अहमदाबाद| भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाकी के तीन मुकाबले दर्शकों के बगैर ही खेले जाएंगे। इस सीरीज के सारे मैच मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेले जा रहे हैं। इसी स्टेडियम में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैच भी खेले गए थे।

गुजरात क्रिकेट संघ ने टी20 सीरीज के बाकी के तीन मैचों के बगैर दर्शकों के होने की पुष्टि की है। जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने कहा है कि 16, 18 और 20 मार्च को होने वाले मैचों के लिए टिकट खरीदने वाले दर्शकों को उनके टिकटों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

जसप्रीत बुमराह ने रचाई शादी, क्रिकेट जगत ने खास अंदाज में दी बधाई

नथवानी ने कहा कि अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। बकौल नथवानी बीसीसीआई से सलाह के बाद ही यह फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी बंद दरवाजों के बीच हुआ था। दूसरे मैच के लिए हालांकि 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल