1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौराष्ट्र के मशहूर क्रिकेट कोच अकबरखान बाबी का निधन

सौराष्ट्र के मशहूर क्रिकेट कोच अकबरखान बाबी का निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 01:46 pm IST

सौराष्ट्र के मशहूर कोच अकबरखान बाबी का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण बुधवार को निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। 

सौराष्ट्र के मशहूर...- India TV Hindi
सौराष्ट्र के मशहूर क्रिकेट कोच अकबरखान बाबी का निधन Image Source : GETTY IMAGES

राजकोट। सौराष्ट्र के मशहूर कोच अकबरखान बाबी का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण बुधवार को निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बाबी साहब के नाम मशहूर अकबरखान चार दशकों तक कोचिंग से जुड़े रहे। उन्होंने सौराष्ट्र के कई क्रिकेटरों को कोचिंग दी जिनमें धीरज प्रसन्ना, उदय जोशी, निरंजन मेहता, महेंद्र राजदेव आदि शामिल थे।

IPL 2020 से नाम वापस लेने के बाद केन रिचर्डसन ने दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली ने भी कुछ समय तक उनसे कोचिंग ली थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल