1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यूएई में हो सकते हैं पीएसएल के बाकी मैच : पीसीबी

यूएई में हो सकते हैं पीएसएल के बाकी मैच : पीसीबी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 07, 2021 09:21 pm IST,  Updated : May 07, 2021 09:21 pm IST

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने एक बयान में कहा,‘‘हमारी बैठक सार्थक रही और कई पहलुओं पर विचार किया गया।’’   

Rest of the PSL matches can be held in UAE: PCB- India TV Hindi
Rest of the PSL matches can be held in UAE: PCB Image Source : PSL/PCB

कराची। पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सत्र के बाकी मैच यूएई में हो सकते हैं। पीसीबी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पाकिस्तान में कोरोना महामारी के बढे हुए मामलों के कारण पीएसएल की छह टीमों ने लीग को कराची की बजाय यूएई में कराने का अनुरोध किया है। 

इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया। 

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने एक बयान में कहा,‘‘हमारी बैठक सार्थक रही और कई पहलुओं पर विचार किया गया।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘यूएई सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरा है। आने वाले कुछ दिनों में इस पर विचार किया जायेगा। हम पीएसएल छह पूरा कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल