1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे एशेज टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को पोटिंग की सलाह- बिना बदलाव के लॉर्ड्स में जाए टीम

दूसरे एशेज टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को पोटिंग की सलाह- बिना बदलाव के लॉर्ड्स में जाए टीम

 Reported By: IANS
 Published : Aug 06, 2019 08:34 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 08:34 pm IST

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, "मुझे पता है कि सीरीज में पैटिनसन का सही तरह से इस्तेमाल किए जाने पर विचार चल रहा है।"  

दूसरे एशेज टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को पोटिंग की सलाह- बिना बदलाव के लॉर्ड्स में जाए टीम- India TV Hindi
दूसरे एशेज टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को पोटिंग की सलाह- बिना बदलाव के लॉर्ड्स में जाए टीम Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। दो बार के विश्व विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को लॉर्ड्स में होने वाले एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में बिना बदलाव के जाने चाहिए। पोंटिंग ने कहा कि इससे बेशक एक बार फिर मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को बाहर बैठना होगा। पोंटिंग ने कहा कि जेम्स पैटिनसन और पीटर सिडल की गेंदबाजी लॉर्ड्स में स्थिति के हिसाब से मुफीद होगी। 

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, "मुझे पता है कि सीरीज में पैटिनसन का सही तरह से इस्तेमाल किए जाने पर विचार चल रहा है।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "लेकिन दूसरे मैच में नौ दिनों का समय बाकी है और उन्होंने पहले मैच में सिर्फ आठ ओवर गेंदबाजी की थी। आपको लगता है कि वह शारीरिक तौर पर फिट होंगे। इसलिए टीम में इस बात को लेकर चर्चा है कि अगले मैच में बिना बदलाव के उतरा जाए।"

पोंटिंग ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि ग्लैन मैक्ग्राथ को लॉर्ड्स में गेंदबाजी करना पसंद था और उनका वहां रिकार्ड भी अच्छा है। सिडल जिस तरह से अभी गेंदबाजी कर रहे हैं वह बिल्कुल मैक्ग्राथ की तरह है। मुझे लगता है कि लॉर्ड्स का स्लोप उनके लिए मददगार साबित होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल