1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत भविष्य का खिलाड़ी है लेकिन मुझे नहीं पता कि वो कैसे वर्ल्ड कप टीम में फिट हो पाएगा: सौरव गांगुली

ऋषभ पंत भविष्य का खिलाड़ी है लेकिन मुझे नहीं पता कि वो कैसे वर्ल्ड कप टीम में फिट हो पाएगा: सौरव गांगुली

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2019 08:42 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 08:42 pm IST

गांगुली इस बात पर यकीन नहीं लगता कि पंत भारत की विश्व कप टीम में शामिल होने के लिये फिट हो पाएंगे या नहीं जिन्होंने केवल तीन वनडे ही खेले हैं। 

ऋषभ पंत को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, बोले- नहीं पता वो कैसे वर्ल्ड कप टीम में फिट होगा- India TV Hindi
ऋषभ पंत को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, बोले- नहीं पता वो कैसे वर्ल्ड कप टीम में फिट होगा Image Source : GETTY/@RISHABPANT777

कोलकाता। ऋषभ पंत निश्चित रूप से ‘भविष्य के खिलाड़ियों में से एक’ हैं लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली निश्चित नहीं है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की विश्व कप टीम में फिट हो सकता है या नहीं। पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में दिनेश कार्तिक पर तरजीह दी गयी है। 

गांगुली इस बात पर यकीन नहीं लगता कि पंत भारत की विश्व कप टीम में शामिल होने के लिये फिट हो पाएंगे या नहीं जिन्होंने केवल तीन वनडे ही खेले हैं। उन्होंने ईडन गार्डन्स पर साक्षात्कार में कहा, ‘‘उसे इसमें फिट होना होगा। मैं नहीं जानता कि वह इस समय इसमें फिट हो पायेगा या नहीं। इसलिये यह निर्भर करता है। लेकिन वह निश्चित रूप से भविष्य का खिलाड़ी है।’’ 

पंत ने पिछले साल भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे खेले हैं। पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़कर टेस्ट में खुद को साबित किया लेकिन वह वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में प्रभावित नहीं कर पाये हैं। 

गांगुली ने कहा, ‘‘कार्तिक वनडे टीम का हिस्सा नहीं है तभी वे निश्चित रूप से उसे विकल्प के तौर पर विचार नहीं कर रहे हैं। यह निर्भर करता है कि चयनकर्ता क्या चाहते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘भारत बहुत अच्छी टीम है। यह बहुत मजबूत टीम है। मुझे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखते हैं। उनकी टीम लगभग निश्चित ही है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार की मौजूदगी में गेंदबाजी अच्छी है। बल्लेबाजी भी अच्छी है। स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव अच्छे हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल