1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : श्रीलंका लीजेंड्स ने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को हराया

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : श्रीलंका लीजेंड्स ने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2020 10:32 pm IST,  Updated : Mar 08, 2020 10:32 pm IST

श्रीलंका की ओर से कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 35 रन देकर तीन जबकि रंगना हेराथ और फरवेज महारूफ ने दो-दो विकेट चटकाए।

Srilanka Legends - India TV Hindi
Srilanka Legends  Image Source : TWITTER- @DDSPORTSCHANNEL

मुंबई| बल्लेबाजों और गेंदबाजों के आलराउंड प्रदर्शन से श्रीलंका लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 टूर्नामेंट के लीग मैच में रविवार को यहां रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को सात रन से हरा दिया। 

श्रीलंका लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज रोमेश कालूवितराणा (30) और चामरा कपुगेदारा (28) की पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की ओर से ब्रैड हाज ने 18, जेवियर डोहर्टी ने 28 और जेसन क्रेजा ने 37 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 31 रन तक ही छह विकेट गंवा दिए। नाथन रियरडन ने हालांकि 53 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की टीम 19 .5 ओवर में 154 रन पर ढेर हो गई। 

श्रीलंका की ओर से कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 35 रन देकर तीन जबकि रंगना हेराथ और फरवेज महारूफ ने दो-दो विकेट चटकाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल