1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: रोहित-राहुल की सलामी जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बनाया यह खास रिकॉर्ड

IND vs WI: रोहित-राहुल की सलामी जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बनाया यह खास रिकॉर्ड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 18, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 05:48 pm IST

ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Rohit sharma, KL rahul, Lokesh rahul, India vs West indies, IND vs WI, Sourav Ganguly, virendra sehw- India TV Hindi
Rohit Sharma and KL Rahul Image Source : TWITTER BCCI

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में अपना-अपना शतक जड़ा। इस शानदार बल्लेबाजी के साथ ही इन दोनों ही खिलाड़ियों के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

रोहित शर्मा और केएल राहुल वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित और राहुल के बीच इस मैच में पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 227 रनों की साझेदारी हुई।

इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग के नाम था। इन दोनों बल्लेबाजों ने साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए 196 रनों की पार्टनरशिप की थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह वनडे मुकाबला राजकोट में खेला गया था।

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अजय जडेजा और सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। इन दोनों बल्लेबाजों ने साल 1994 में खेले गए कटक वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए 176 रनों की पार्टनरशिप की थी। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल