1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: रोहित शर्मा और धोनी ने शून्य पर आउट होकर अपने नाम दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड!

IND vs AUS: रोहित शर्मा और धोनी ने शून्य पर आउट होकर अपने नाम दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड!

 Written By: Lokesh Khera @lokeshkhera29
 Published : Mar 05, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 04:12 pm IST

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में जारी दूसरे वनडे मैच में शून्य पर आउट हो गए। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में जारी दूसरे वनडे मैच में शून्य पर आउट हो गए। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

MS Dhoni And Rohit Sharma- India TV Hindi
MS Dhoni And Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में जारी दूसरे वनडे मैच में शून्य पर आउट हो गए। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

वनडे क्रिकेट में रोहित यह 13वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे है, लेकिन ऐसे पहली बार हुआ है जब रोहित शर्मा भारत में बिना खाता खोले आउट हो गए हों। रोहित शर्मा भारत में पहली बार शुन्य पर आउट हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पैट कमिंस के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अपर कट लगाने के चक्कर में एडम जैम्पा को अपना कैच थमा बैठे।

वहीं इस पारी में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी गोल्डन डक पर आउट हुए। धोनी को एडम जैम्पा ने पहली ही गेंद पर स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट करवाया। 9 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब धोनी गोल्डन डक पर आउट हुए हो। धोनी इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजाग में गोल्डन डक पर आउट हुए थे।

खबर लिखे जाने तक भारत 37 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं। भारती कप्तान विराट कोहली 78 और रविंद्र जडेजा 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारतीय टीम की नजरें इस टोटल को 275 के करीब पहुंचाने की होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल