1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टी20 में रोहित शर्मा के एक छक्के ने बना डाले 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीसरे टी20 में रोहित शर्मा के एक छक्के ने बना डाले 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Dec 25, 2017 10:51 am IST,  Updated : Dec 25, 2017 10:51 am IST

भले ही तीसरे टी20 मे रोहित के बल्ले से सिर्फ एक ही छक्का निकला हो लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 27 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में रोहित ने एक छक्का लगाया। भले ही तीसरे टी20 मे रोहित के बल्ले से सिर्फ एक ही छक्का निकला हो लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। एक छक्का लगाते ही रोहित ने क्रिस गेल और ग्रीम स्मिथ जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया। रोहित अब टी20 क्रिकेट में दो देशों के बीच खेली गई सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। तो वहीं उन्होंने खेल के हर फॉर्मेट को मिलाकर एक कैलेंडर ईयर में किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा: रोहित ने दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए उनके एक बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलीफ खेल के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 38 छक्के लगाए जो कि किसी भी एक टीम के खिलाफ एक साल में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। रोहित से पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने साल 2012 में कीवी टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में 33 छक्के लगाए थे।

रोहित ने छोड़ा ग्रीम स्मिथ को पीछे: रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में दो देशों के बीच होने वाली सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कुल 11 छक्के लगाए और इसके साथ ही उन्होंने स्मिथ के (10) छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। स्मिथ ने साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 10 छक्के लगाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल