1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा संभालेंगे आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया की कमान! आज होगा ऐलान

विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा संभालेंगे आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया की कमान! आज होगा ऐलान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 08, 2018 03:17 pm IST,  Updated : May 08, 2018 03:17 pm IST

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट, आयरलैंड  और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

आज अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20, वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे होंगे और इस कारण वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। कोहली की गैर मौजूदगी में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अजिंक्य रहाणे और आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का कप्तान बनना तय है। टेस्ट में रहाणे उपकप्तान हैं और कोहली के ना रहने पर वो ही कप्तानी करते हैं। वहीं, वनडे में रोहित उपकप्तान हैं और कोहली के ना खेलने पर उन्हीं के हाथों में टीम की कमान सौंपी जाती है।

फिलहाल रोहित शर्मा का बल्ला खामोश चल रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते ही वो अपने रंग में लौटने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही वो जिम्मेदारी मिलने के बाद और खतरनाक हो सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आंकड़े कुछ इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। रोहित ने बतौर कप्तान अब तक 3 मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने 108.50 के औसत और 120.55 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए हैं। जिनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। रोहित की कप्तानी में अब तक भारत ने कोई सीरीज नहीं गंवाई है।

साफ है कि कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित पर दबाव बढ़ सकता है लेकिन दबाव में और शानदार बल्लेबाजी करते हैं। आपको बता दें कि भारत को पहले अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी मेजबानी में एक टेस्ट, इसके बाद आयरलैंड में दो वनडे और फिर इंग्लैंड में टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। कोहली ने इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन की तैयारी के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया है और वो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल