1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा को आगे भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

रोहित शर्मा को आगे भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2015 12:55 pm IST,  Updated : May 06, 2015 01:05 pm IST

मुंबई: दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल-8 के एक रोमांचक मुकाबले में हराते हुए लगातार चौथी जीत हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि टीम आगामी मैचों में भी ऐसा

रोहित शर्मा को आगे भी...- India TV Hindi
रोहित शर्मा को आगे भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

मुंबई: दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल-8 के एक रोमांचक मुकाबले में हराते हुए लगातार चौथी जीत हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि टीम आगामी मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेगी और टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने में कामयाब होगी। रोहित ने मैच के बाद कहा, "मुझे उम्मीद है कि पुरानी गलतियों को भूल कर टीम आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेगी।"

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को इस मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की और अब टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

रोहित ने कहा कि अब टीम एक-एक मैच पर ध्यान दे रही है और अंकतालिका में स्थान को लेकर दबाव महसूस नहीं कर रही।

रोहित ने 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की भी प्रशंसा की और कहा कि चार ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट हासिल करना किसी जादुई प्रदर्शन की तरह है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल