1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा का अनुष्का शर्मा को बधाई देना पड़ा मंहगा, जाने क्यों

रोहित शर्मा का अनुष्का शर्मा को बधाई देना पड़ा मंहगा, जाने क्यों

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2017 07:02 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 07:02 pm IST

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर ही उनकी खिंचाई करनी शुरू कर दी.

Rohit, kohli, anushka- India TV Hindi
Rohit, kohli, anushka

क्रिकेट और खेल जगत की हस्तियों ने ट्विटर के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की बधाइयां दी हैं। विराट और अनुष्का सोमवार को इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे हैं. दोनों ने ट्वीट कर अपनी शादी की खबर साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट और अनुष्का को शादी की बधाई देते हुए ट्वीट किया, “इस सुंदर जोड़ी को तहे दिल से बधाई. दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं. क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, “जुग-जुग जीवे एह सोहनी जोड़ी. विराट और अनुष्का को रब हमेशा खुश रखें। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर ही उनकी खिंचाई करनी शुरू कर दी.

रोहित शर्मा ने ट्विटर अकाउंट पर विराट-अनुष्का को बधाई देते हुए लिखा कि आप दोनों को बधाई. विराट, मैं तुम्हारे साथ अच्छे पति बनने के टिप्स शेयर करूंगा. इसके साथ ही उन्होंने लिखा अनुष्का आप अपना सरनेम शर्मा ही रखना. रोहित के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें तरह-तरह का सलाह देनी शुरू कर दीं. किसी ने कहा, ‘भाई तुम विराट को वापस बुला लो, टीम की कप्तानी करना तुम्हारी बस की बात नहीं हैं.’

इसके बाद सोशल मीडिया पर रोहित को लेकर कई चुटकुले बनने लगे. बता दें कि धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को श्रीलंका के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद से रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए थे. अब सीरीज में बने रहने के लिए बुधवार को मोहाली में खेले जाने वाला दूसरा मुकाबला भारतीय टीम को हर हाल में जीतना होगा.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल