1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस मामले में विवियन रिचर्ड्स से भी आगे निकल गए हैं अपने हिटमैन शर्मा, जानिए ये बड़ा रिकॉर्ड

इस मामले में विवियन रिचर्ड्स से भी आगे निकल गए हैं अपने हिटमैन शर्मा, जानिए ये बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2019 07:44 am IST,  Updated : Jan 13, 2019 07:44 am IST

ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बाद वनडे सीरीज में उतरी भारतीय टीम के लिए उप-कप्तान रोहित शर्मा (133) की शतकीय पारी भी विजयी शुरुआत नहीं दिला सकी।

इस मामले में विवियन रिचर्ड्स से भी आगे निकल गए हैं अपने हिटमैन शर्मा, जानिए ये बड़ा रिकॉर्ड- India TV Hindi
इस मामले में विवियन रिचर्ड्स से भी आगे निकल गए हैं अपने हिटमैन शर्मा, जानिए ये बड़ा रिकॉर्ड Image Source : GETTY IMAGES

शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम 34 रनों से हार गई हो लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा की शतकीय पारी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया और अंत तक मैच में भारत को बनाए रखा। हालांकि ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बाद वनडे सीरीज में उतरी भारतीय टीम के लिए उप-कप्तान रोहित शर्मा (133) की शतकीय पारी भी विजयी शुरुआत नहीं दिला सकी। वैसे भले ही भारतय टीम हार गई हो लेकिन इस दौरान हिटमैन शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। 

दरअसल रोहित शर्मा का ये ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा वनडे शतक था। अब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। विवियन रिचर्ड्स के नाम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 शतक हैं। ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का ये 5वां वनडे शतक है। इसी के साथ रोहित ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में भी कुमार संगकारा के साथ पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों के नाम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5-5 वनडे शतक हैं। अगर रोहित शर्मा अगले दो मैचों में एक और शतक जड़ देते हैं तो वह इस मामले में संगकारा से आगे निकल जाएंगे। 

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा का कुल मिलाकर ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वां वनडे शतक था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं जिनके नाम 9 वनडे शतक हैं। अब रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के डेसमंड हायनेस (6) को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 शतक जड़े हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल