1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने किया भेदभाव! क्रुणाल को जमकर सराहा, खलील अहमद को किया नजरअंदाज

रोहित शर्मा ने किया भेदभाव! क्रुणाल को जमकर सराहा, खलील अहमद को किया नजरअंदाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 05, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 06:03 pm IST

क्रुणाल पंड्या और खलील अहमद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेब्यू किया था। क्रुणाल और खलील दोनों ने पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ी।

Khaleel Ahmed, Krunal Pandya and Dinesh Karthik- India TV Hindi
Khaleel Ahmed celebrates with Krunal Pandya and Dinesh Karthik Image Source : AP

वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टी-20 मैच में मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने क्रुणाल पंड्या के प्रदर्शन को सराहा। हालांकि, उन्होंने इस मैच में खलील अहमद के प्रदर्शन को नजरअंदाज कर दिया। रोहित शर्मा से जब खलील अहमद के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खलील को नजरअंदाज कर केवल क्रुणाल पंड्या की तारीफ की। 

Highlights

  • रोहित शर्मा ने क्रुणाल की तारीफ की लेकिन खलील को किया नजरअंदाज
  • रोहित शर्मा ने क्रुणाल को बेहतरीन क्रिकेटर करार दिया
  • खलील और क्रुणाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 डेब्यू किया है

इस मैच में क्रुणाल पंड्या ने 15 रन देकर एक विकेट और खलील अहमद ने 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इसके बाद क्रुणाल ने अपने बल्ले से 21 रनों का योगदान भी दिया। क्रुणाल पंड्या ने मुश्किल के समय बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

मैच के बाद जब रोहित से क्रुणाल और खलील के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया के लिए पूछा गया, तो उन्होंने क्रुणाल की तारीफ की और खलील को नजरअंदाज कर दिया। रोहित ने कहा, "क्रुणाल बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मैंने उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए करीब से खेलते हुए देखा है। उन्हें (क्रुणाल) को वो परिस्थितियां अच्छी लगती हैं, जहां टीम उनसे प्रदर्शन की उम्मीद रखती है।"

क्रुणाल को सराहते हुए रोहित ने कहा, "वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुझे कहा था कि वो पोलार्ड के खिलाफ गेंदबाजी करना चाहते हैं और उन्हें आउट करना चाहते हैं। जब आप खिलाड़ियों को इस प्रकार की चुनौती स्वीकार करते हुए देखते हैं, तो आपको एक कप्तान और टीम प्रबंधन के रूप में बेहद खुशी होती है।" आपको बता दें कि मैच में क्रुणाल और खलील दोनों ने टी20 डेब्यू किया था और दोनों ने पहले मैच में अपनी छाप छोड़ी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल