1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने किया खुलासा, अपने क्रिकेट करियर में विश्वकप को जीतना बताया असली लक्ष्य

रोहित शर्मा ने किया खुलासा, अपने क्रिकेट करियर में विश्वकप को जीतना बताया असली लक्ष्य

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 09:24 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 09:25 pm IST

सलामी बल्लेबाज रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हैं और वह मुंबई को चार बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| टीम इंडिया के वनडे उपकप्तान हिटमैन रोहित शर्मा ने कहा है कि विश्व कप उनके लिए शिखर हैं, और वह इन्हें जीतना चाहते हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हैं और वह मुंबई को चार बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं।

रोहित 2015 और 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और दोनों बार टीम को सेमीफाइनल में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। रोहित ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर पर एक संदेश में कहा, " हर बार आप मैदान में जाते हैं और हर बार जीतना चाहते हैं, लेकिन विश्व कप हर किसी का एक शिखर है। मैं विश्व कप जीतना चाहता हूं।"

रोहित ने हाल में हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर कहा था कि उनका लक्ष्य भारतीय टीम को अगले तीन विश्व कप में से दो विश्व कप जिताने में मदद करना है।

भारत को इस साल अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप में भाग लेना है और फिर अगले साल उसे एक और टी 20 विश्व कप की मेजबानी करनी है। इसके बाद उसे 2023 में 50 ओवरों के विश्व कप की मेजबानी करनी है।

ये भी पढ़ें : इस पूर्व तेज गेंदबाज ने किया खुलासा, धोनी के कप्तान बनने के बाद शुरू हो गया था मेरा बुरा दौर !

रोहित ने कहा था, " हमें पता है कि आगे अभी तीन विश्व कप हैं। इन तीन विश्व कप में से हमें कम से कम दो विश्व कप जीतना है। यह मेरा लक्ष्य है।"

ये भी पढ़ें : बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 छक्के लगने के बाद पिता क्रिस ने युवराज सिंह से कही थी ये बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल