1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट से दूर कुछ इस तरह अपना समय बिता रहे हैं रोहित, देखें वीडियो

क्रिकेट से दूर कुछ इस तरह अपना समय बिता रहे हैं रोहित, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2020 08:47 am IST,  Updated : Feb 19, 2020 08:47 am IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट के कारण क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। रोहित को ये चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें T20I मैच के दौरान लगी थी। 

क्रिकेट से दूर कुछ इस...- India TV Hindi
क्रिकेट से दूर कुछ इस तरह अपना समय बिता रहे हैं रोहित, देखें वीडियो Image Source : ROHITSHARMA45/INSTAGRAM

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट के कारण क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। रोहित को ये चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें T20I मैच के दौरान लगी थी। क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद रोहित जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोहित ने जिम में वर्कआउट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में रोहित स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड की जर्सी में भारी वजन उठाते नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की वाइफ रितिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें रोहित अपनी बेटी समायरा के साथ नजर आ रहे हैं। इस स्टोरी में रोहित बेटी समायरा से इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए मंजूरी मांगते दिख रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस शानदार नजारे का फोटो अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

गौरतलब रोहित शर्मा चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। इस सीरीज में भारत को रोहित की कमी काफी खली थी। यही वजह है कि भारत को न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। रोहित 21 फरवरी से वेलिंग्टन में शुरु हो रही टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल