1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा बने कप्तान, विराट कोहली बाहर, टीम में 3 बदलाव

फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा बने कप्तान, विराट कोहली बाहर, टीम में 3 बदलाव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 24, 2018 09:21 pm IST,  Updated : Feb 24, 2018 09:21 pm IST

फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

विराट कोहली और रोहित...- India TV Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली की पीठ में थोड़ी तकलीफ है और उन्हें आराम दिया गया है। कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को टीम के कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है और अब उनकी कप्तानी में भारत पर आखिरी टी20 जीतकर सीरीज जीतने की जिम्मेदारी होगी।

कोहली के अलावा भारत की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में लगभग मेहमान बनकर गए दिनेश कार्तिक को विराट कोहली, अक्षर पटेल को युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को जयदेव उनादकट की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

रोहित शर्मा का बयान: टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'हम दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहते हैं। पिच पर थोड़ी घास दिखाई दे रही है और इसी कारण हमने 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की सोची है। विराट कोहली की पीठ में तकलीफ है और उन्हें आराम की जरूरत थी इसलिए वो आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।'

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शारदुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल