1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया की ब्रिस्बेन हीट के स्पेशलिस्ट बॉलिंग कोच बने रायन हैरिस

ऑस्ट्रेलिया की ब्रिस्बेन हीट के स्पेशलिस्ट बॉलिंग कोच बने रायन हैरिस

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2019 05:54 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 05:56 pm IST

हैरिस मुख्य कोच डारेन लेहमन और सहायक कोच जेम्स होप्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

Ryan Harris, Cricket Australia, Brisbane Heats- India TV Hindi
Ryan Harris Image Source : GETTY IMAGE

ब्रिस्बेन। बिग बैश लीग फ्रेंजाइजी (बीबीएल) ब्रिस्बेन हीट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट गेंदबाज रायन हैरिस को बीबीएल के 2019-20 सीजन के लिए अपना स्पेशेलिस्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। हैरिस मुख्य कोच डारेन लेहमन और सहायक कोच जेम्स होप्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

हैरिस अभी नेशनल क्रिकेट सेंटर में हाई परफारमेंस कोच हैं और बीबीएल के बाद वह दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होने वाले आईसीसी अंडर-19 यूथ कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की यू-19 टीम को बतौर कोच अपनी सेवाएं देंगे।

बता दें कि हैरिस श्रीलंका के साथ जारी टी-20 सीरीज के लिए मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ टीम के गेंदबाजी कोच भी हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल