1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशीद और गौतम त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत अंडर-19 ए और बी टीम के कप्तान नियुक्त

राशीद और गौतम त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत अंडर-19 ए और बी टीम के कप्तान नियुक्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2021 06:19 pm IST,  Updated : Nov 19, 2021 06:19 pm IST

एस के रशीद और अनीश्वर गौतम को 28 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए क्रमश: भारत की अंडर-19 ए और अंडर-19 बी टीम का कप्तान बनाया गया है। 

राशीद और गौतम...- India TV Hindi
राशीद और गौतम त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत अंडर-19 ए और बी टीम के कप्तान नियुक्त Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • एस के राशीद त्रिकोणीय सीरीज के लिए क्रमश: भारत की अंडर-19 ए के कप्तान नियुक्त।
  • अनीश्वर गौतम को अंडर-19 बी टीम का कप्तान बनाया गया।
  • त्रिकोणीय सीरीज का आगाज 28 नवंबर से कोलकाता में होगा और टूर्नामेंट में तीसरी टीम बांग्लादेश की है।

नई दिल्ली। एस के रशीद और अनीश्वर गौतम को 28 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए क्रमश: भारत की अंडर-19 ए और अंडर-19 बी टीम का कप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में तीसरी टीम बांग्लादेश की है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत अंडर-19 ए और भारत अंडर-19 बी के बीच 28 नवंबर को खेला जाएगा। इसका फाइनल सात दिसंबर को खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

टीम:

भारत अंडर-19 ए:  हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (कप्तान), यश ढुल (उपकप्तान), सिद्धार्थ यादव, दिनेश बाना, एस रोहिल्ला (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, गर्व सांगवान, आरएस हैंगरगेकर, मानव पारख, विवेक कुमार, अमृत राज उपाध्याय, निशांत सिंधु, आर्यन दलाल।

टिम पेन छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी, महिला कर्मचारी से अश्लील हरकरत करने का लगा आरोप

भारत अंडर-19 बी: मोहम्मद फैज, आर विमल कुमार, अंश गोसाई, उदय सहारन, केएस तांबे, अनीश्वर गौतम (कप्तान), आराध्य यादव (विकेटकीपर), पीएम सिंह राठौर (उपकप्तान), वासु वत्स, धनुष गौड़ा, आयुष सिंह ठाकुर , शाश्वत डंगवाल, शशांक एम, विक्की ओस्तवाल, शॉन रोजर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल