1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs PAK, 2nd T20I : मार्क्रम के अर्द्धशतक से साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, 1-1 से सीरीज में की बराबरी

SA vs PAK, 2nd T20I : मार्क्रम के अर्द्धशतक से साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, 1-1 से सीरीज में की बराबरी

 Edited By: IANS
 Published : Apr 13, 2021 02:05 pm IST,  Updated : Apr 13, 2021 02:07 pm IST

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम के 50 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन बनाए।

SA vs PAK, 2nd T20I, South Africa vs Pakistan, Aiden Markram- India TV Hindi
South Africa vs Pakistan, 2nd T20I match   Image Source : TWITTER/@OFFICIALCSA

 

ओपनर बल्लेबाज एडन मार्क्रम (54) की अर्धशतकीय पारी से साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट के हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम के 50 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने मार्क्रम के 30 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन के सहारे 14 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : 22 साल के अर्शदीप के सामने कैसे थम गया संजू सैमसन का तूफान, खुद बताई अपनी रणनीति

पाकिस्तान की पारी में बाबर के अलावा मोहम्मद हाफीज ने 32, हसन अली ने 12 और हैदर अली ने 12 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे और लिजाड विलियम्स ने तीन-तीन विकेट जबकि तबरेज शम्सी और सिसांदा मगाला ने एक-एक विकेट लिया।

साउथ की ओर से मारक्रम के अलावा कप्तान हेनरिच क्लासेन ने नाबाद 36, लिंडे ने नाबाद 20, जनेमान मलान ने 15 और विहान लुबे ने 12 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान कादिर ने दो विकेट, मोहम्मद हसनेन ने एक विकेट और हसन अली ने एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल