1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Birthday Special: जानें, जब जिद्दी सचिन तेंदुलकर की जान पर बन आई थी

Birthday Special: जानें, जब जिद्दी सचिन तेंदुलकर की जान पर बन आई थी

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2017 09:27 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 09:27 pm IST

क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सोमवार को 44वां जन्मदिन है। 22 गज पर लगभग हर रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन को भगवान उनकी जिद ने बनाया।

Untitled-16 | AFP/Getty Images
Untitled-16 | AFP/Getty Images

सचिन लिखते हैं, ‘एक दिन मैंने अपने माता-पिता को डराने वाला अनुभव दिया। हम चौथी मंजिल पर रहते थे जिसकी बालकनी छोटी थी और उसमें ग्रिल थी। मैं उसके ऊपर से नहीं देख सकता था। इसलिए बाहर अच्छे से देखने के लिए मैंने ग्रिल में अपना सिर डाला।’ 

सचिन ने लिखा, ‘मैं अपना सिर उस ग्रिल में डालने में तो सफल रहा लेकिन, मैं उसमें सिर को बाहर नहीं निकाल पाया। मैं 30 मिनट तक उसमें फंसा रहा। मेरे घर वाले बेहद परेशान हो गए थे। काफी कोशिशों के बाद मेरी मां ने खूब सारा तेल डालने के बाद मेरा सिर उस ग्रिल में से बाहर निकाला।’

सचिन ने किताब में लिखा है, ‘मेरी जिद को देखते हुए और इस बात के डर से कि मैं कहीं दोबारा ऐसा कुछ न कर बैठूं, मेरे पिता ने किसी तरह पैसे इकट्ठा कर मुझे नई साइकिल खरीद कर दी। मैं अभी तक नहीं जानता कि उन्होंने साइकिल के लिए क्या किया था?’

ज्यादा देर तक नहीं रह पाई साइकिल मिलने की खुशी, अगले पेज पर जानें क्यों...

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल