1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Birthday Special: जानें, जब जिद्दी सचिन तेंदुलकर की जान पर बन आई थी

Birthday Special: जानें, जब जिद्दी सचिन तेंदुलकर की जान पर बन आई थी

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2017 09:27 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 09:27 pm IST

क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सोमवार को 44वां जन्मदिन है। 22 गज पर लगभग हर रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन को भगवान उनकी जिद ने बनाया।

Untitled-17 | LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP/Getty Images
Untitled-17 | LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP/Getty Images

सचिन हालांकि, ज्यादा देर तक साइकिल की खुशी नहीं बना पाए थे, क्योंकि साइकिल आने के कुछ घंटे बाद ही सचिन का साइकिल से एक्सिडेंट हो गया था। सचिन को चोटें लगी थी। उनके पिता ने उनसे कहा था कि जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते तब तक साइकिल नहीं चलाएंगे। इस बार सचिन को अपने पिता की बात माननी पड़ी। इस बात का जिक्र भी सचिन ने अपनी किताब में किया।

शायद यही जिद है, जो सचिन के सफर को 2011 की विश्व कप जीत तक ले गई। हाल ही में उनके जीवन पर आधारित फिल्म 'सचिन: ए बिलियन डॉलर ड्रीम्स' का ट्रेलर लांच हुआ है। यह फिल्म 26 मई, 2017 को रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में सचिन ने कहा, ‘यह मेरे क्रिकेट करियर को ही नहीं दिखाती, बल्कि इसमें कई अलग-अलग चीजें और हमने इन सभी चीजों को साथ में दिखाने की एक कोशिश की है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल