1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रायन लारा ने सचिन को क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक बताया

ब्रायन लारा ने सचिन को क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक बताया

 Reported By: IANS
 Published : Apr 04, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 07:36 pm IST

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि सचिन तेंदुलकर उन महान खिलाड़ियों में से एक है, जिनके साथ वह खेले हैं।

ब्रायन लारा ने सचिन को...- India TV Hindi
ब्रायन लारा ने सचिन को क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक बताया  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि सचिन तेंदुलकर उन महान खिलाड़ियों में से एक है, जिनके साथ वह खेले हैं। लारा ने इंस्टग्राम पर कहा, "सचिन तेंदुलकर हमारे शानदार खेल में महान खिलाड़ियों में से एक हैं।"

लारा ने सचिन की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में सिडनी में खेली गई 241 रनों की नाबाद का वीडियो भी शेयर किया है। लारा ने सचिन की इस पारी को उनके टेस्ट करियर की सबसे अनुशासित पारी बताया है और कहा है कि लोग भी सचिन की तरह ही अनुशासन में रहकर कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ सकें।

लारा ने लिखा, "ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 241 रनों की नाबाद अनुशासित पारी की तरह ही हम जीवन में किसी भी चीज से लड़ सकते हैं।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल