1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर ने 87वें वायुसेना दिवस में लिया हिस्सा

सचिन तेंदुलकर ने 87वें वायुसेना दिवस में लिया हिस्सा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2019 03:07 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 03:09 pm IST

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और मानद ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की 87वीं वर्षगांठ के जश्न में शिरकत की।

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : @SACHIN_RT TWITTER

गाजियाबाद। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और मानद ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की 87वीं वर्षगांठ के जश्न में शिरकत की। सचिन को सितंबर-2010 में ग्रुप कैप्टन की रैंक दी गई थी। उन्होंने यहां एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।

सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर भी समारोह में शामिल हुईं जिनका वायु सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया।

2013 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने वाले सचिन ऐसे पहले खिलाड़ी थे जिन्हें भारतीय वायुसेना में मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि मिली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल