1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: जब सड़क किनारे होटल में काम करने वाले बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए सचिन, जानें फिर क्या हुआ

VIDEO: जब सड़क किनारे होटल में काम करने वाले बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए सचिन, जानें फिर क्या हुआ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 17, 2018 10:42 am IST,  Updated : Apr 17, 2018 10:48 am IST

मुंबई के बांद्रा इलाके से सचिन कही जा रहे थे तभी उन्होंने मुंबई मेट्रो की कंस्ट्रक्शन साइट के किनारे आम लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए देखा जिसके बाद वह...

sachin tendulkar- India TV Hindi
sachin tendulkar

मुंबई: इस समय पूरा देश आईपीएल के फीवर में है और सभी लोग इसको अपने अपने तरीके से इन्जॉय कर रहे हैं ऐसे में ‘क्रिकेट का भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर कहां पीछे रहने वाले थे। चार साल पहले सचिन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने करियर का 200वां टेस्ट खेलकर क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह दिया था लेकिन उसके बाद मुंबई की सड़क पर छोटे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।

सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ बच्चों के साथ मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

दरअसल रविवार की रात मुंबई के बांद्रा इलाके से सचिन कही जा रहे थे तभी उन्होंने मुंबई मेट्रो की कंस्ट्रक्शन साइट के किनारे आम लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए देखा जिसके बाद वह खुद को बल्लेबाजी करने से रोक नहीं पाए। वह गाड़ी से उतरकर उन बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लग गए। ये सभी बच्चे होटल में काम करने वाले थे और अपना काम खत्म कर सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे।

देखिए वीडियो-

सचिन को अपने साथ खेलते देख बच्चों को यकीन नहीं हो रहा था कि ये हकीकत है या सपना। उत्साहित बच्चों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई, हाथ मिलाया और कुछ ने तो उनके पैर भी छुए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल