1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ्रेंडशिप डे से पहले सचिन ने कांबली के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, सामने आया ये मजेदार किस्सा

फ्रेंडशिप डे से पहले सचिन ने कांबली के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, सामने आया ये मजेदार किस्सा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 03, 2019 08:39 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 08:39 pm IST

सचिन ने विनोद के साथ अपने बचपन का एक फोटो टि्वटर पर पोस्ट किया, तो कांबली ने उसे रीशेयर करने में देर नहीं लगाई। 

फ्रेंडशिप डे से पहले सचिन ने कांबली के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, सामने आया ये मजेदार किस्सा- India TV Hindi
फ्रेंडशिप डे से पहले सचिन ने कांबली के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, सामने आया ये मजेदार किस्सा Image Source : TWITTER/@SACHIN_RT

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली के अनेकों किस्से आए दिन फैंस को सुनने को मिलते हैं। इन दोनों पूर्व क्रिकेटर्स की दोस्ती के किस्से काफी फेमस हैं। एक बार फिर से सचिन ने अपने फैंस के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। सचिन ने विनोद के साथ अपने बचपन का एक फोटो टि्वटर पर पोस्ट किया, तो कांबली ने उसे रीशेयर करने में देर नहीं लगाई। 

सचिन ने विनोद कांबली के साथ अपने बचपन के दिनों की यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कांबल्या (कांबली) मुझे हमारे स्कूल के दिनों का यह फोटो मिला। यादें तेजी से लौट रही हैं और मैंने सोचा कि आपके साथ भी इसे साझा कर लूं।' 

कांबली ने सचिन के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक पुराना किस्सा सुना डाला। कांबली ने सचिन से पूछते हुए लिखा, 'क्या तुम्हें याद है, जब हम दोनों बैटिंग कर रहे थे और एक पतंग पिच पर आकर गिर गई थी। मैंने वह पतंग उठाई और उसे उड़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद आचरेकर सर आ गए और मुझे नहीं मालूम नहीं चला। अब हम दोनों को पता था कि आगे क्या होगा।' 

कांबली से अपना ये पुराना किस्सा सुनते ही सचिन काफी भावुक हो गए। जिसके बाद सचिन ने लिखा- कैसे भूल सकता हूं! तुम आ क्यों नहीं जाते, हम कुछ मजेदार करेंगे। दोस्तों, कोई सुझाव?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल