1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन और कांबली के बीच फिर हुई दोस्ती, 8 साल बाद मिटी दूरियां

सचिन और कांबली के बीच फिर हुई दोस्ती, 8 साल बाद मिटी दूरियां

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 24, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Oct 24, 2017 02:14 pm IST

कांबली ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों ने सभी मामले सुलझा लिए हैं और अब दोनों फिर से दोस्त हैं।

Sachin Tendulkar and Vinod Kambli- India TV Hindi
Sachin Tendulkar and Vinod Kambli

नई दिल्ली: किसी जमाने में बेस्ट फ्रेंड्स रहे सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की दोस्ती 8 साल पहले उस समय टूट गई थी जब एक टीवी शो में सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी दोस्ती पर एक बड़ा बयान दिया था, कांबली ने कहा था, हां हम एक दूसरे के बेहद करीब थे, सचिन ने मेरे लिए जितना किया वे उससे कहीं ज्यादा कर सकते थे। कांबली की इस टिप्पणी से सचिन काफी आहत हुए थे।

जिसके बाद इन दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं, लेकिन अब सचिन और कांबली के बीच की दूरियां खत्म होती नजर आई और दोनों एक कार्यक्रम में साथ-साथ नजर आए।

कांबली ने सचिन पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उन्होंने खराब समय में अपने दोस्त का साथ नहीं निभाया। सचिन तेंदुलकर को ये बात इतनी खली थी कि उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट के बाद फेयरवेल स्पीच में विनोद कांबली का नाम तक नहीं लिया था।

अब दोनों के बीच दूरियां खत्म हो चुकी है। कांबली ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों ने सभी मामले सुलझा लिए हैं और अब दोनों फिर से दोस्त हैं। कांबली ने कहा, 'जी हां, हमारे बीच अब सब ठीक है और मैं इससे बहुत खुश हूं। हमने एक-दूसरे को गले लगाया। हम लोगों को कहना चाहते हैं कि हम वापस एकसाथ हैं। 45 वर्षीय कांबली ने हालांकि जोर देकर कहा, 'पिछले वर्षों में रिश्तों में आई खटास अब मिट चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल