1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mothers Day 2021: सचिन, सहवाग समेत क्रिकेट सितारों ने याद किए मां के साथ बिताए पल

Mothers Day 2021: सचिन, सहवाग समेत क्रिकेट सितारों ने याद किए मां के साथ बिताए पल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 09, 2021 01:00 pm IST,  Updated : May 09, 2021 01:00 pm IST

आज पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर क्रिकेट जगत ने अपनी मां को याद किया जिसमें सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। 

Mothers day 2021- India TV Hindi
Mothers day 2021 Image Source : TWITTER/SACHIN_RT

आज पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर क्रिकेट जगत ने अपनी मां को याद किया जिसमें सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें, पूरी दुनिया में यह मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।

भारत के पूर्व क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा, "मां ही हैं जो आपके लिए प्रार्थना करती हैं, चाहे आप कितने भी साल के क्यों न हों। उनके लिए, आप हमेशा उनके बच्चे हैं। मेरे जीवन में दो माताएँ हैं जिन्होंने हमेशा मेरा पालन पोषण किया और मुझे प्यार किया। आई और काकू को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने लिखा, "दुनिया के लिए वह एक मां है, लेकिन बच्चे के लिए वह अपने आप में दुनिया है। हैप्पी मदर्स डे मा!"

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने अपनी माँ के लिए बेहद ही खूबसूरत कविताएँ लिखीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल