1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन, युवराज, अगरकर पर छाया नये साल का खुमार, कुछ इस अंदाज में आए नजर

सचिन, युवराज, अगरकर पर छाया नये साल का खुमार, कुछ इस अंदाज में आए नजर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2017 04:45 pm IST,  Updated : Dec 31, 2017 04:45 pm IST

युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो नये साल से पहले जश्न मनाते दिख रहे हैं।

युवराज सिंह, सचिन...- India TV Hindi
युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, अजीत अगरकर

पूरी दुनिया नये साल के स्वागत के इंतजार में बैठी है। वहीं भारतीय क्रिकेटर भी त्यौहार को अपने ही तरीके से मना रहे हैं। हाल ही में युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो नये साल से पहले जश्न मनाते दिख रहे हैं। यही नहीं फोटो में युवराज के साथ सचिन तेंदुलकर और अजीत अगरकर बेहद ही अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। तीनों की इस फोटो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

फोटो में सचिन बिलकुल अंदाज में नजर आ रहे हैं। युवराज ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस शानदार रात के लिए सचिन तेंदुलकर आपका शुक्रिया।' आपको बता दें कि नये साल से पहले पूरी दुनिया के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर भी जश्न के माहौल में डूबे हैं और हरकोई अपने ही अंदाज में इस त्यौहार को मना रहा है। टीम इंडिया की बात करें तो टीम दक्षिण अफ्रीका में नया साल मनाएगी। 

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है और टीम को वहां 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 5 जनवरी से खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है और ऐसे में टीम की कोशिश 2018 में भी शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल