1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन ने ''दहले पर नहला'' मारकर दी सहवाग को जन्मदिन पर बधाई

सचिन ने ''दहले पर नहला'' मारकर दी सहवाग को जन्मदिन पर बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 05:21 pm IST

वीरेंदर सहवाग आज 39 साल के हो गए. इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने सहवाग को जिस अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं वो कुछ ख़ास थी.

Sachin, Sehwag- India TV Hindi
Sachin, Sehwag

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग आज 39 साल के हो गए. इस मौके पर क्रिकेट जगत के नामी दिग्गज सहवाग को शुभकामनाएं दे रहे हैं और शुभकामनाओं के साथ वह यह भी बता रहे हैं कि वीरू आज भी उन्हें किसलिए याद हैं। लेकिन सचिन तेंदुलकर ने सहवाग को जिस अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं वो कुछ ख़ास थी. 

सचिन तेंडुलकर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ख़ास अंदाज़ में संदेश लिखकर अपने पूर्व जोड़ीदार सहवाग को जन्मदिन की बधाई दी है। सचिन ने सहवाग को बधाई देने के लिए उल्टा ट्वीट किया है। 

मास्टर ब्लास्टर ने बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वीरू! नए साल के लिए बेहतरीन शुरुआत करो। मैंने तुम्हें जब भी फील्ड पर कोई सलाह दी, तुमने हमेशा उसका उल्टा ही किया। तो इस बार मेरी ओर से भी कुछ ऐसा ही।' इस ट्वीट में सचिन ने एक हंसता हुए स्माइली भी बनाया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल