1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 5 साल बाद भी इस पाकिस्तानी गेंदबाज को आजतक नहीं आया समझ सचिन को आउट क्यों नहीं दिया गया

5 साल बाद भी इस पाकिस्तानी गेंदबाज को आजतक नहीं आया समझ सचिन को आउट क्यों नहीं दिया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2017 12:36 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 12:37 pm IST

‘‘मैं आश्वस्त था कि वह पगबाधा आउट थे लेकिन आज तक मुझे समझ में नहीं आया कि अंपायरों ने उन्हें आउट क्यो नहीं दिया।’’उन्होंने स्वीकार किया कि भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना आसान नहीं था।

SACHIN TENDULKAR- India TV Hindi
SACHIN TENDULKAR

कराची: पांच साल से अधिक बीत गए लेकिन पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल को आज तक समझ में नहीं आया कि विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में अंपायरों ने सचिन तेंदुलकर को उनकी गेंद पर नाट आउट कैसे करार दिया था। चालीस साल के अजमल ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में तेंदुलकर ने 85 रन बनाये थे। अजमल ने उन्हें आउट किया था। 

SAEED AJMAL
SAEED AJMAL

अजमल ने कहा,‘‘मैं आश्वस्त था कि वह पगबाधा आउट थे लेकिन आज तक मुझे समझ में नहीं आया कि अंपायरों ने उन्हें आउट क्यो नहीं दिया।’’उन्होंने स्वीकार किया कि भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना आसान नहीं था। 

उन्होंने कहा,‘‘तेंदुलकर एंड कंपनी को गेंदबाजी करना हमेशा कौशल और क्षमता का परीक्षण होता था।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल