1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सलमान को टीम में लिया जाना चाहिये: वक़ार यूनुस

सलमान को टीम में लिया जाना चाहिये: वक़ार यूनुस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 01:25 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और कोच वक़ार यूनुस का मानना है कि सलमान बट्ट मैच फ़िक्सिंग के अपराध की सज़ा पूरी कर चुके हैं और उनके फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में लिया

Salman-Butt- India TV Hindi
Salman-Butt

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और कोच वक़ार यूनुस का मानना है कि सलमान बट्ट मैच फ़िक्सिंग के अपराध की सज़ा पूरी कर चुके हैं और उनके फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में लिया जाना चाहिये। 

वकार पाकिस्तान टीम के कोच थे जब 2010 में लॉर्ड्स में मैच फिक्सिंग उजागर हुई थी। सलमान ने इस मैच में मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ से नो बॉल पिकवाई थी। इस घटना के बाद तीनों को दोषी पाया गया था और तीनो ही सज़ा पूरी कर चुके हैं लेकिन सिर्फ आमिर की ही टीम में वापसी हुई है। 

वक़ार ने कहा कि सलमान के घरेलू क्रिकेट में फॉर्म को देखते हुए वह उनकी वापसी के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं और अपनी सज़ा भी पूरी कर चुके हैं और मुझे लगता है सभी को एक मौक़ा दिया जाना चाहिये। 

सलमान भी कह चुके हैं कि वह पाकिस्तान टीम में वापस आना चाहते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।