1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL का अनुभव भारत में 2023 वर्ल्ड कप में खलने के लिए मददगार साबित होगा : सैम

IPL का अनुभव भारत में 2023 वर्ल्ड कप में खलने के लिए मददगार साबित होगा : सैम

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 01, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 02:09 pm IST

सैम बिलिंग्स का मानना है कि इंग्लैंड की वनडे टीम काफी मजबूत है लेकिन कहा कि भारत में आगामी दो विश्व कप में खेलने के लिये इंडियन प्रीमियर लीग के अनुभव से उन्हें काफी फायदा होगा।

IPL का अनुभव भारत में 2023...- India TV Hindi
IPL का अनुभव भारत में 2023 वर्ल्ड कप में खलने के लिए मददगार साबित होगा : सैम  Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन। सैम बिलिंग्स का मानना है कि इंग्लैंड की वनडे टीम काफी मजबूत है लेकिन कहा कि भारत में आगामी दो विश्व कप में खेलने के लिये इंडियन प्रीमियर लीग के अनुभव से उन्हें काफी फायदा होगा। जो डेनली के पीठ में चोट लगने के बाद टीम में शामिल किये गये बिलिंग्स ने गुरूवार को शुरूआती वनडे में नाबाद 67 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को आयरलैंड पर छह विकेट से जीत दिलायी।

भारत 2021 में टी20 विश्व कप और 2023 में 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करेगा। बिलिंग्स का मानना है कि उनकी स्पिन को बखूबी खेलने की काबिलियत से वह अच्छी स्थिति में होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेल चुके बिलिंग्स ने ‘स्काईस्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिससे मैं अन्य खिलाड़ियों की तुलना में थोड़ा बेहतर हो सकता हूं। स्पिन के खिलाफ मेरे खेल में मुझे विभिन्न फ्रेंचाइजी के अनुभवों से फायदा मिला, विशेषकर आईपीएल में।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे चेन्नई और दिल्ली में टर्निंग पिचों पर सफलता मिली। मुझे इस पर काम करते रहना होगा। वनडे प्रारूप हो या फिर टेस्ट मैच, उपमहाद्वीप में मुझे लगता है कि मैं अच्छा कर सकता हूं। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं लंबे प्रारूप में अच्छा करना चाहूंगा।’’

29 साल के खिलाड़ी ने 16 वनडे और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। लेकिन 2015 से पदार्पण करने के बाद वह इंग्लैंड की टीम में नियमित नहीं हो पाये हैं लेकिन जब आयरलैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में उन्हें शामिल किया गया तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल