1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत दौरे के लिये सारा और कैथरीन इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम में

भारत दौरे के लिये सारा और कैथरीन इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम में

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2019 08:54 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 08:54 am IST

सारा मुंबई में होने वाली वनडे सीरीज के बाद स्वदेश लौट आयेंगी जबकि कैथरीन ट्वेंटी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिये उपलब्ध रहेंगी। 

सारा टेलर- India TV Hindi
सारा टेलर

लंदन: अनुभवी क्रिकेटर सारा टेलर और कैथरीन ब्रंट को 22 फरवरी से भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवर की सीरीज के लिये इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। भारत और इंग्लैंड तीन वनडे खेलेंगे जो आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा है। इसके अलावा तीन ट्वेंटी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले जायेंगे। 

सारा मुंबई में होने वाली वनडे सीरीज के बाद स्वदेश लौट आयेंगी जबकि कैथरीन ट्वेंटी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिये उपलब्ध रहेंगी। 

जेनी गुन को दोनों सीरीज से आराम दिया गया है और वह अप्रैल में टीम में वापसी करेंगी। क्रिस्टी गोड्रन और कैटी जार्ज हालांकि चोटिल होने के कारण चयन के लिये उपलब्ध नहीं होंगी। 

इंग्लैंड महिला वनडे टीम इस प्रकार है: टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, जार्जिया एलविस, एलेक्स हार्टले, एमी जोन्स, हीथर नाइट, लौरा मार्श, नैट स्किवर, आन्या श्रबसोल, सारा टेलर, लौरेन विनफील्ड, दानी वाट। 

इंग्लैंड महिला टी20 टीम इस प्रकार है: टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, जार्जिया एलविस, एमी जोंस, हीथर नाइट, लौरा मार्श, नैट स्किवर, आन्या श्रबसोल, लिन्से स्मिथ, लौरेन विनफील्ड, दानी वाट। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।