1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सरफ़राज़ को मिली तीनो फार्मेट की कप्तानी

सरफ़राज़ को मिली तीनो फार्मेट की कप्तानी

 Written By: IANS
 Published : Jul 05, 2017 07:56 am IST,  Updated : Jul 05, 2017 07:56 am IST

पाकिस्तान को पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब दिलाने वाले सरफ़राज़ अहमद अब खेल के तीनों फॉर्मेट में टीम की कमान संभालेंगे।

Sarfraz Ahmed- India TV Hindi
Sarfraz Ahmed

लाहौर: पाकिस्तान को पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब दिलाने वाले सरफ़राज़ अहमद अब खेल के तीनों फॉर्मेट में टीम की कमान संभालेंगे। वनडे और टी-20 टीम के कप्तान सरफारज को मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शाहरयार खान ने टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपने की जानकारी दी। 

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर मंगलवार को स्वागत किया गया, जहां शहरयार ने बताया कि पूर्व टेस्ट कप्तान मिस्बाह उल हक के संन्यास लेने के बाद उन्होंने सरफराज को टेस्ट कप्तानी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 

पिछले साल भारत की मेजबानी में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद शाहिद अफरीदी के संन्यास लेने के बाद सरफराज को टी-20 टीम कमान सौंपी गई थी। 

इसके बाद इसी साल फरवरी में आस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद अजहर अली ने वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सरफराज को इस टीम की भी जिम्मेदारी दी गई थी। 

इसी साल वेस्टइंडीज दौरे के बाद मिस्बाह के संन्यास लेने के बाद उनके विकल्प की चर्चा जोरों पर थी जिसके लिए सरफराज का नाम सबसे आगे थे। 

सरफराज पर पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान मिस्बाह के काम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी। मिस्बाह के नेतृत्व में पाकिस्तान ने 56 मैचों में 26 जीत हासिल की थी। 

पांच साल बाद ऐसा पहली बार होगा जब एक ही शख्स पाकिस्तान की कमान तीनों फॉर्मेट में संभालेगा। सरफराज से पहले मिस्बाह के पास तीनों प्रारुपों में टीम की कमान थी।

टेस्ट कप्तान के तौर पर सरफराज की पहली परीक्षा संयुक्त अरब अमीरात में 19 अक्टूबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल