1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मात्र 3.2 ओवर में ही इस टीम ने खत्म कर दिया वनडे मैच, जानें मैच का रोमांचक स्कोर कार्ड

मात्र 3.2 ओवर में ही इस टीम ने खत्म कर दिया वनडे मैच, जानें मैच का रोमांचक स्कोर कार्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2019 04:34 pm IST,  Updated : Feb 19, 2019 04:42 pm IST

इस मैच में ओमान की टीम पहली बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में मात्र 24 रन पर ही ढेर हो गई। ओमान की तरफ से खवर अली ने सबसे अधिक 15 रन बनाए वहीं टीम के 6 खिलाड़ी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

Scotland beat Oman- India TV Hindi
Scotland beat Oman Image Source : TWITTER: @CRICKETSCOTLAND

क्रिकेट के मैदान पर कई मैच ऐसे खेले जाते हैं जिसमें टीमें विशाल स्कोर बनाकर मैच को रोमांचक बना देती है तो वहीं कई मैच ऐसे भी होते हैं जो पलक झपकते ही खत्म हो जाते हैं। जी हां, एक ऐसा ही मैच आज ओमान और स्कॉटलैंड की टीम के बीच खेला गया। इस मैच को स्कॉटलैंड ने मात्र 3.2 में खत्म कर दिया।

जी हां, सही पढ़ा! इस मैच में ओमान की टीम पहली बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में मात्र 24 रन पर ही ढेर हो गई। ओमान की तरफ से खवर अली ने सबसे अधिक 15 रन बनाए वहीं टीम के 6 खिलाड़ी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

स्कॉटलैंड की तरफ से रुआधिरी स्मिथ और एड्रियन नील ने 4-4 विकेट लिए जबकि अलसादेयर इवांस के खाते में 2 विकेट आए।

जब इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने स्कॉटलैंड की टीम उतरी तो उनके सलामी बल्लेबाजों ने 3.2 ओवर में ही मैच को खत्म कर दिया और इस तरह स्कॉटलैंड ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया।

स्कॉटलैंड की तरफ से मैथ्यू क्रॉस ने 10 और कप्तान काइल कोएजर ने 16 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल