1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए बर्थडे बॉय सहवाग ने किस गेंदबाज़ से कहा था ''तू भीख मांग रहा है या बॉलिंग कर रहा है?''

जानिए बर्थडे बॉय सहवाग ने किस गेंदबाज़ से कहा था ''तू भीख मांग रहा है या बॉलिंग कर रहा है?''

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Oct 01, 2017 07:19 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 04:22 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. सहवाग के करिअर से कई क़िस्से जुड़े हैं उन्ही में से एक क़िस्सा पाकिस्तान के फ़ास्ट बॉलर शोएब अख़्तर से जुड़ा हुआ.

sehwag- India TV Hindi
sehwag

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. सहवाग के करिअर से कई क़िस्से जुड़े हैं  उन्ही में से एक क़िस्सा पाकिस्तान के फ़ास्ट बॉलर शोएब अख़्तर से जुड़ा हुआ. सहवाग गेंदबाजों के लिए खौफ माने जाते थे। सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ भी कई शानदार पारियां भी खेली हैं। यहां तक उस जमाने के सबसे खतरनाक गेंदबाज शोएब अख्तर के खिलाफ भी सहवाग का बल्ला जमकर बोलता था लेकिन बावजूद सहवाग ने खुलासा किया उन्हें शोएब अख्तर को खेलने में डर भी लगता था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे सिरीज़ के आखिरी मैच में कमेंट्री के दौरान सहवाग अपने क्रिकेट करियर के यादगार किस्से दर्शकों के साथ शेयर करते रहते हैं। इस दौरान सहवाग ने शोएब अख्तर और उनके बीच हुए एक मजाकिया वाक्ये के बारे में बताया। सहवाग ने बताया जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे तब शोएब जानबूझ कर उन्हें परेशान के लिए हर गेंद के बाद कह रहे थे चौका मार के दिखा, चौका मार के दिखा। शोएब के बार-बार ऐसा कहने पर सहवाग ने भी जबरदस्त जवाब देते हुए अख्तर से कहा कि तू बॉलिंग कर रहा है या भीख मांग रहा है। वहीं जुबान से जवाब देने के बाद सहवाग ने अख्तर की इस बात का जवाब अपने बल्ले से चौका लगाकर भी दिया।

गौरतलब है कि सहवाग की कमेंट्री सुनने के लिए क्रिकेट फैंस आजकल सिर्फ हिंदी कमेंट्री ही सुनना पसंद करते हैं। सहवाग ना सिर्फ दर्शकों को क्रिकेट से जुड़े मजेदार किस्से सुनाते हैं बल्कि अपनी वन लाइनर्स और वीरूपंती के जरिए भी क्रिकेट फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल