1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कालाबाजारी के लिये OLX पर डाले गए भारत-श्रीलंका मैच के टिकट, तीन गिरफ्तार

कालाबाजारी के लिये OLX पर डाले गए भारत-श्रीलंका मैच के टिकट, तीन गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2017 12:54 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 12:57 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच 22 दिसंबर को होने वाले टी20 मैच के टिकटों को विज्ञापनों की एक वेबसाइट के जरिये खुले आम ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम

इंदौर: भारत और श्रीलंका के बीच 22 दिसंबर को होने वाले टी20 मैच के टिकटों को विज्ञापनों की एक वेबसाइट के जरिये खुले आम ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। 

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमरेन्द्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के अलग-अलग स्थानों से पकड़े गये आरोपियों की पहचान जतिन यादव, संस्कार चतुर्वेदी और आर्यन पाटीदार के रूप में हुई है। पुलिस के हत्थे चढ़े युवक महाविद्यालयीन विद्यार्थी हैं। 

OLX पर बेचे जा रहे टिकट
OLX पर बेचे जा रहे टिकट

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से भारत-श्रीलंका टी-20 मैच के 500-500 रुपये की कीमत वाले कुल छह टिकट बरामद किये गये हैं। इन्होंने टिकटों की फोटो खींचकर इन्हें वर्गीकृत विज्ञापनों की वेबसाइट ओएलएक्स पर बिक्री के लिये पेश कर दिया था। 

सिंह ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को जब ग्राहक बनाकर इन युवकों के पास भेजा गया, तो उन्होंने 500 रुपये का केवल एक टिकट बेचने के बदले 2,000 रुपये मांगे। पुलिस ने इन्हें छह टिकटों समेत गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने होलकर स्टेडियम के बाहर लम्बी कतार में घंटों खड़े रहकर ये टिकट खरीदे थे। टिकटों की भारी मांग के मद्देनजर उन्होंने "मुनाफे" के लालच में इन टिकटों को वर्गीकृत विज्ञापनों की वेबसाइट पर बिक्री के लिये पेश कर दिया था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल