1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर 14 ट्रायल के समय अपनी आयु की जानकारी नहीं थी: शाहिद अफरीदी

अंडर 14 ट्रायल के समय अपनी आयु की जानकारी नहीं थी: शाहिद अफरीदी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 09, 2019 11:01 pm IST,  Updated : May 09, 2019 11:01 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दावा किया है कि जब उन्होंने राष्ट्रीय अंडर 14 ट्रायल में हिस्सा लिया तो उन्हें अपनी असली आयु की जानकारी नहीं थी और इससे इस मुद्दे को लेकर सारी ‘गलतफहमी’ शुरू हुई।

Shahid Afridi reveals the reason behind confusion related to his age connected it to the U-14 trials- India TV Hindi
Shahid Afridi reveals the reason behind confusion related to his age connected it to the U-14 trials Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दावा किया है कि जब उन्होंने राष्ट्रीय अंडर 14 ट्रायल में हिस्सा लिया तो उन्हें अपनी असली आयु की जानकारी नहीं थी और इससे इस मुद्दे को लेकर सारी ‘गलतफहमी’ शुरू हुई। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले अफरीदी ने कहा कि जब उन्होंने 1996-97 में नौरोबी में 37 गेंद में शतक जड़ा तो आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उनकी उम्र 16 साल थी लेकिन असल में वह 19 साल (आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ के अनुसार 21) के थे। 

अफरीदी ने कहा कि उन्हें हाल में जारी अपनी आत्मकथा में अपनी आयु के बारे में बात करने का कोई मलाल नहीं है और साथ ही पुष्टि की कि पहले संस्करण में उनके जन्म का गलत वर्ष दर्ज है। 

अफरीदी ने पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा, ‘‘रिकार्डों में मेरी आयु को लेकर दिक्कत का कारण यह है कि जब मैं पहली बार अंडर 14 ट्रायल के लिए गया तो मुझे भी अपनी असल उम्र नहीं पता थी। इसलिए जब चयनकर्ताओं ने मुझसे मेरी आयु के बारे में पूछा तो मैंने उन्हें वह जानकारी दे दी तो दूसरे लोगों ने मुझे दी थी। क्रिकेट बोर्ड के रिकार्ड में यह आयु आधिकारिक रूप से दर्ज हो गई और इससे गलतफहमी हुई।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई मलाल नहीं है क्योंकि 1996 से सबसे तेज एकदिवसीय शतक जड़ने का रिकार्ड मेरे नाम था फिर मेरी उम्र चाहे कुछ भी रही हो।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल