Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 2020 की नीलामी नहीं बल्कि कोहली और रोहित को पछाड़ने पर फोकस हैं शाई होप

आईपीएल 2020 की नीलामी नहीं बल्कि कोहली और रोहित को पछाड़ने पर फोकस हैं शाई होप

Reported by: Bhasha Published : Dec 17, 2019 02:50 pm IST, Updated : Dec 17, 2019 02:50 pm IST

होप इस साल वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में विराट कोहली (1292) और रोहित शर्मा (1268) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। होप के नाम 1225 रन हैं। 

Shai Hope- India TV Hindi
Image Source : PTI Shai Hope

विशाखापत्तनम| वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप को यकीन है कि भारत के खिलाफ बुधवार को दूसरे वनडे के दौरान उनके कुछ साथी खिलाड़ियों की नजरें गुरूवार को होने वाली आईपीएल नीलामी पर लगी होंगी लेकिन उनका लक्ष्य 2019 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पछाड़ना है। 

पहले मैच में शतक जमाने वाले होप से जब पूछा गया कि क्या आईपीएल नीलामी उनके जेहन में है, उन्होंने ना में जवाब दिया। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि कुछ खिलाड़ियों का ध्यान इस पर होगा लेकिन मेरे लिये यह गौण है। हम यहां भारत के खिलाफ श्रृंखला खेलने आये हैं और वही प्राथमिकता है।’’ 

होप इस साल वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में विराट कोहली (1292) और रोहित शर्मा (1268) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। होप के नाम 1225 रन हैं। 

उन्होंने कहा ,‘‘ एक बल्लेबाज के तौर पर आप अधिकतम योगदान देना चाहते हैं और अगर इससे टीम जीतती है तो अधिक संतोष होता है। उम्मीद है कि हम उनके शीर्षक्रम के विकेट जल्दी लेंगे और खुद बड़ा स्कोर बना सकेंगे।’’ 

चेन्नई में पहले मैच के दौरान उनका ध्यान एक भी बार आईपीएल फ्रेंचाइजी को प्रभावित करने पर नहीं था। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं टीम की जरूरत के मुताबिक खेल रहा था। हमें 280 रन का लक्ष्य हासिल करना था और यह सामूहिक प्रयास से ही संभव था। मेरा काम टिककर खेलना था।’’ 

शिमरोन हेटमायेर जैसे आक्रामक बल्लेबाज के सामने कोई भी बेनूर हो सकता है लेकिन होप को पता था कि दोनों को विपरीत अंदाज में खेलना होगा। 

उन्होंने कहा ,‘‘ दूसरे छोर पर किसी को इतनी सहजता से खेलते देखकर असहज होना स्वाभाविक है लेकिन मैं खुद को याद दिलाता रहा कि विरोधी गेंदबाजों को हावी होने नहीं देना है। एक छोर पर कोई आक्रामक खेल रहा है तो दूसरे को एक सिरा संभालकर रखना है।’’ 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement