1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान चार्टर फ्लाइट से बांग्लादेश पहुंचे

शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान चार्टर फ्लाइट से बांग्लादेश पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : May 06, 2021 08:42 pm IST,  Updated : May 06, 2021 08:42 pm IST

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल स्थगित होने के बाद चार्टर फ्लाइट स्वदेश पहुंच गए हैं।

Shakib Al Hasan and Mustafizur Rahman Reach Bangladesh by Charter Flight- India TV Hindi
Shakib Al Hasan and Mustafizur Rahman Reach Bangladesh by Charter Flight Image Source : TWITTER/@MUSTAFIZ90

नई दिल्ली। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल स्थगित होने के बाद चार्टर फ्लाइट स्वदेश पहुंच गए हैं।

मुस्ताफिजुर ने खुद के साथ शाकिब की फोटो पोस्ट कर कहा, "हम बिना किसी परेशानी के सुरक्षित बांग्लादेश पहुंच गए हैं। मैं राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इसे संभव किया। मैं हमारे स्वास्थ्य मंत्रालय का भी उनके योगदान के लिए शुक्रगुजार हूं।"

हाल ही में आईपीएल की कुछ टीमों में कोरोना के मामलों को देखते हुए आईपीएल के इस सीजन को स्थगित किया गया था।

आईपीएल में शामिल होने के लिए यहां आए ऑस्ट्रेलिया के सदस्य आज मालदीव के लिए रवाना हुए जबकि इंग्लैंड के 11 में से आठ खिलाड़ी भी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल