1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाकिब अल हसन को पसंद नहीं है टेस्ट क्रिकेट, फिर बने रहेंगे टीम के कप्तान: बीसीबी

शाकिब अल हसन को पसंद नहीं है टेस्ट क्रिकेट, फिर बने रहेंगे टीम के कप्तान: बीसीबी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 12, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 04:20 pm IST

नजमुल ने स्वीकार किया कि इस आल राउंडर ने पांच दिवसीय क्रिकेट में ज्यादा उत्साह या दिलचस्पी नहीं दिखायी थी।

शाकिब अल हसन को पसंद नहीं है टेस्ट क्रिकेट, फिर बने रहेंगे टीम के कप्तान: बीसीबी - India TV Hindi
शाकिब अल हसन को पसंद नहीं है टेस्ट क्रिकेट, फिर बने रहेंगे टीम के कप्तान: बीसीबी  Image Source : @ICC TWITTER

ढाका। बांग्लादेश के सबसे सफल खिलाड़ी ऑलराउंडर को टेस्ट क्रिकेट पसंद नहीं है। जी हां, खुद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस बात का खुलासा किया है। दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड प्रमुख नजमुल हसन ने कहा कि शाकिब अल हसन पांच दिवसीय क्रिकेट प्रारूप नापसंद होने के बावजूद टेस्ट कप्तान बने रहेंगे। इस हफ्ते अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद शाकिब ने कप्तानी पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। 

नजमुल ने स्वीकार किया कि इस आल राउंडर ने पांच दिवसीय क्रिकेट में ज्यादा उत्साह या दिलचस्पी नहीं दिखायी थी। नजमुल ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने देखा कि उसकी टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। आपने ऐसा हमारे विदेशी दौरों पर देखा होगा, वह टेस्ट के दौरान ब्रेक लेना चाहता था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उसकी भले ही इसमें कम दिलचस्पी हो। लेकिन हमने यह नहीं सुना कि उसकी कप्तानी करने में कम दिलचस्पी है। अगर वह कप्तान है तो उसे खेलना ही होगा। अगर आप कप्तान नहीं हो तो आप मैच से बाहर हो सकते हो।’’ अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रही अफगानिस्तान से मिली हार के बाद शाकिब ने कहा था कि वह अब टेस्ट में टीम की अगुवाई नहीं करना चाहते। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को उसके घर पर करारी शिकस्त दी थी। 

(With PTI input)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।