1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट की वजह से शाकिब अल हसन 3 महीने के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर

चोट की वजह से शाकिब अल हसन 3 महीने के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 30, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Sep 30, 2018 01:43 pm IST

 शाकिब को सर्जरी के लिए तीन हफ्ते तक रुकना होगा और इस वजह से तीन महीने तक वह क्रिकेट जगत से बाहर रहेंगे। 

शाकिब अल हसन- India TV Hindi
शाकिब अल हसन

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल-हसन चोटिल होने के कारण तीन महीने के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ की उंगली में लगी चोट का संक्रमण बढ़ गया था और इस कारण उनका ऑपरेशन करना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि शाकिब को सर्जरी के लिए तीन हफ्ते तक रुकना होगा और इस वजह से तीन महीने तक वह क्रिकेट जगत से बाहर रहेंगे। 

शाकिब ने कहा,"मैं जैसे ही अस्पताल पहुंचा, मुझे चिकित्सकों ने कहा कि उंगली के पस को मुझे जल्द से जल्द बाहर करना होगा। इसके कारण संक्रमण मेरी कलाई तक पहुंच गया था। अगर मैं कुछ और दिन इंतजार करता, तो मेरी कलाई खराब हो जाती।"

शाकिब ने कहा, "पस निकलने के बाद मुझे अच्छा महसूस हुआ लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि संक्रमण पूरी तरह से खत्म हुए बगैर उंगली की सर्जरी नहीं हो सकती और इसमें दो से तीन सप्ताह का समय लगेगा। सर्जरी के बाद मुझे ठीक होने के लिए आठ सप्ताह का समय लगेगा। इसका साफ मतलब यह है कि मैं लगभग तीन माह के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर हो गया हूं।"

उल्लेखनीय है कि एशिया कप के दौरान शाकिब की उंगली संक्रमित हुई थी और उन्हें स्वदेश भेज दिया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल