1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी के लिए शेन वार्न ने किया इस खिलाड़ी का समर्थन

ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी के लिए शेन वार्न ने किया इस खिलाड़ी का समर्थन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 23, 2021 12:32 pm IST,  Updated : Nov 23, 2021 12:33 pm IST

एक महिला सहकर्मी को 2017 में अश्लील मैसेज भेजने की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जांच के बीच पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। एक महिला सहकर्मी को 2017 में अश्लील मैसेज भेजने की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जांच के बीच पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है।

Shane Warne, Australia, cricket, sports, England, Tim Paine - India TV Hindi
 Pat Cummins  Image Source : GETTY

Highlights

  • टिम पेन ने एशेज सीरीज से ठीक पहले छोड़ दी है ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी
  • पैट कमिंस को कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं शेन वार्न
  • पैट कमिंस के अलावा स्टीव स्मिथ भी हैं कप्तानी की रेस में

महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न ने पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि यह तेज गेंदबाज टिम पेन से यह जिम्मेदारी लें। एक महिला सहकर्मी को 2017 में अश्लील मैसेज भेजने की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जांच के बीच पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। 

वॉर्न का मानना है कि मौजूदा उपकप्तान कमिंस को एशेज सीरीज से पहले कप्तान बनाया जाना चाहिये। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ‘द डेली टेलीग्राफ’ से कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि पैट कमिंस को कप्तान बनाने का यह सही समय है। पेन के इस्तीफे से पहले ही मैने यह सोचा था।’’ 

यह भी पढ़ें- आईसीसी को है उम्मीद, पाकिस्तान में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलने में टीमों को नहीं कोई दिक्कत

कमिंस ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिये पहला टेस्ट खेला और अब तक 32 टेस्ट में 164 विकेट ले चुके हैं। वॉर्न ने कहा ,‘‘ इस पोस्टर ब्वॉय से दुनिया भर में लोग प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं। पैट कमिंस को कप्तान बनाया जाना चाहिये । मैथ्यू वेड, जोश इंगलिस या एलेक्स कारी को पेन की जगह टेस्ट टीम में रखना चाहिये।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘इंगलिस विकेटकीपर के रूप में मेरी पहली पसंद है। वह 360 डिग्री खिलाड़ी है और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पिछले सत्र में तीन शतक बना चुका है। ’’ उन्होंने पेन के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि वह भी इंसान है और एक घटना के आधार पर उसका आकलन नहीं करना चाहिये। 

यह भी पढ़ें- Syed Mushtaq Ali Trophy 2021-22 : रोमांचक फाइनल में तमिलनाडु ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराया, लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

उन्होंने कहा ,‘‘ जो कुछ हुआ , वह दुखद है।मुझे उसके लिये और उसके परिवार के लिये बुरा लग रहा है। मैं इस घटना के आधार पर उसका आकलन नहीं करूंगा । सार्वजनिक जीवन में होने का यह मतलब नहीं कि वह गलती नहीं करेगा । खिलाड़ी भी इंसान है और उनके भी जज्बात होते हैं । टीका टिप्पणी करना बंद करें, यह हमारा काम नहीं है ।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल