1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शारदुल ठाकुर ने बाउंड्री में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो देखकर दातों तले उंगलियां दबा लेंगे आप

शारदुल ठाकुर ने बाउंड्री में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो देखकर दातों तले उंगलियां दबा लेंगे आप

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 18, 2018 07:36 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 02:34 pm IST

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सांस रोक देने वाले मैच में भारत ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की।

शारदुल ठाकुर- India TV Hindi
शारदुल ठाकुर

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी शारदुल टाकुर ने हैरतअंगेज कैच लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। शारदुल के कैच को देखकर फैंस ने दातों तलें उंगलियां दबा लीं और कई लोगों को तो यकीन करना ही मुश्किल हो रहा था कि कोई खिलाड़ी ऐसा कैच भी पकड़ सकता है। शारदुल के कैच ने भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी और हर कोई शारदुल को बधाई देने लगा।

मैच के पांचवें ओवर में युजवेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान चहल की दूसरी गेंद को तमीम इकबाल ने आगे बढ़कर हवा में स्ट्रेट बाउंड्री की तरफ खेल दिया। गेंद बाउंड्री के अंदर जा रही थी। लेकिन बाउंड्री पर खड़े शारदुल ने पहले गेंद पर निगाहें जमाईं, फिर अपने सिर के ऊपर से गेंद को कैच कर लिया। कैच लेने के दौरान शारदुल का पैर बाइंड्री के विल्कुल पास था और लग रहा था कि वो बाउंड्री को छू जाएंगे। लेकिन शारदुल ने एक पैर को हवा में उठा लिया और किसी तरह बाउंड्री को छूने से बच गए। शारदुल के कैच को देखकर फैंस हैरान रह गए और टीम इंडिया के चेहरे खिल उठे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल