1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शास्त्री के सपोर्ट ने सिराज को पिता के निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया में रूकने के लिए प्रेरित किया

शास्त्री के सपोर्ट ने सिराज को पिता के निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया में रूकने के लिए प्रेरित किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2021 07:00 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 07:00 pm IST

मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि मुख्य कोच रवि शास्त्री की प्रेरणादायी बातों के कारण उन्होंने टीम के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने पिता के निधन के बाद स्वदेश लौटने के विचार को बदल दिया। 

शास्त्री के सपोर्ट ने...- India TV Hindi
शास्त्री के सपोर्ट ने सिराज को पिता के निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया में रूकने के लिए प्रेरित किया Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि मुख्य कोच रवि शास्त्री की प्रेरणादायी बातों के कारण उन्होंने टीम के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने पिता के निधन के बाद स्वदेश लौटने के विचार को बदल दिया। इस तेज गेंदबाज के अनुसार मेलबर्न में दूसरे टेस्ट से पहले शास्त्री ने उन्हें कहा था, ‘‘तू टेस्ट मैच खेल, देख तुझे पांच विकेट मिलेंगे। तेरे डैडी की दुआ तेरे साथ होगी।’’

सिराज को अपने पिता के निधन की खबर 20 नवंबर को मिली थी और इसके एक महीने से कम समय बाद एडीलेड में चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला शुरू होनी थी। वह फैसला नहीं कर पा रहे थे लेकिन शास्त्री ने उससे बात की और उसे प्रेरित किया। सिराज (27 वर्ष) ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर अपने टेस्ट पदार्पण में 77 रन देकर पांच विकेट झटके।

उन्होंने ‘एबीपी न्यूज’ से कहा, ‘‘मैच के बाद रवि सर ने बहुत खुश होकर बोला, तुझे बोला था ना कि पांच विकेट मिलेंगे। मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया जब मेरे कोचों ने इस तरह से मुझे प्रेरित किया। ’’ सिर्फ शास्त्री ही नहीं बल्कि पूरा टीम प्रबंधन सिराज का समर्थन कर रहा था जो इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में कप्तान विराट कोहली की अगुआई में खेलते हैं।

सिराज ने कहा, ‘‘विराट भाई हमेशा मदद करते हैं। दो साल पहले जब मैं आईपीएल में अच्छा नहीं कर सका तो उन्होंने मेरी काबिलियत पर भरोसा दिखाया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगोलर में मुझे कायम रखा और मैं इसके लिये उनका शुक्रगुजार हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेरे पिता का निधन हो गया था तो रवि सर और गेंदबाजी कोच भरत अरूण सर दोनों काफी मदद करते थे। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल