1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, KKR vs DC: टी20 में पहले शतक से चुकने से नराज नहीं है शिखर धवन, मैच के बाद दिया बड़ा बयान

IPL 2019, KKR vs DC: टी20 में पहले शतक से चुकने से नराज नहीं है शिखर धवन, मैच के बाद दिया बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 13, 2019 11:44 am IST,  Updated : Apr 13, 2019 11:47 am IST

अपने पहले टी-20 शतक से चूकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने माना कि उनके लिए टीम का लक्ष्य अपने शतक से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Shikhar Dhawan Missed his First T20 Century IPL 2019 Delhi Capitals Kolkata Knight riders- India TV Hindi
Shikhar Dhawan Missed his First T20 Century IPL 2019 Delhi Capitals Kolkata Knight riders Image Source : IPLT20.COM

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अपने पहले टी-20 शतक से चूकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने माना कि उनके लिए टीम का लक्ष्य अपने शतक से ज्यादा महत्वपूर्ण है। धवन ने शुक्रवार को यहां हुए मुकाबले में नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिलाई। 

मैच के बाद धवन ने कहा, "मैं जानता था कि यह मेरा पहला टी-20 शतक हो सकता है, लेकिन टीम का लक्ष्य अधिक महत्वपूर्ण है इसलिए मैंने बड़ा जोखिम उठाने की बजाए एक रन लेना ठीक समझा।"

ईडन गार्डन्स के विकेट की फिरोज शाह कोटला की तुलना करते हुए धवन ने कहा, "यह विकेट दिल्ली की तुलना में बिलकुल अलग है। मैं दिनेश कार्तिक को भी बता रहा था कि यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट है। गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए भी यह अच्छा है। दिल्ली में हमें खुद को परिस्थिति के मुताबिक ढालना होता है इसलिए हममें वह कला होनी चाहिए।"

कोलकाता को सात विकेट से हराने के बाद दिल्ली आठ अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल