1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सोशल मीडिया पर चेतेश्वर पुजारा को शिखर धवन ने किया ट्रोल, कह डाली ये बड़ी बात

सोशल मीडिया पर चेतेश्वर पुजारा को शिखर धवन ने किया ट्रोल, कह डाली ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 06:05 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 06:05 pm IST

 शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मजाकिया अंदाज में ट्रोल कर दिया।

Cheteshwar Pujara - India TV Hindi
Cheteshwar Pujara  Image Source : INSTAGRAM/C PUJARA

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मजाकिया अंदाज में ट्रोल कर दिया। इस समय कोरोनावायरस के कारण सभी लोग घर में बंद है और ऐसे में पुजारा ने अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "लॉकडाउन में मुझे सबसे ज्यादा जिस चीज की कमी खलती है वो क्रिकेट मैदान पर होने की।"

धवन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सच्ची, हमें पता ही नहीं था कि तू क्रिकेट को मिस कर रहा है। वाह!"

ये भी पढ़ें : इस पूर्व तेज गेंदबाज ने किया खुलासा, धोनी के कप्तान बनने के बाद शुरू हो गया था मेरा बुरा दौर !

कोरोनावायरस के कारण अगर हालात खराब नहीं होते तो इस समय लगभग सभी खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे होते। पुजारा हालांकि आईपीएल नहीं खेलते, लेकिन वह काउंटी क्रिकेट में अपने हाथ आजमा रहे होते।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल