1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी10 क्रिकेट में शोएब मलिक का धमाका, ठोक दिए 6 गेंदों पर 6 छक्के

टी10 क्रिकेट में शोएब मलिक का धमाका, ठोक दिए 6 गेंदों पर 6 छक्के

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Dec 24, 2017 10:48 pm IST,  Updated : Dec 24, 2017 10:48 pm IST

शोएब मलिक ने 20 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। मलिक की पारी की बदौलत रेड की टीम ने 10 ओवरों में 201 रन बनाए।

शोएब मलिक- India TV Hindi
शोएब मलिक

पाकिस्तान के फैसलाबाद में शाहिद अफरीदी फाउंडेशन टी10 चैरिटी मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने। बाबर आजम ने सिर्फ 26 गेंदों में शतक ठोककर इतिहास रचा, तो वहीं शोएब मलिक ने भी ऐसे कारनामे को अंजाम दिया जो हर खिलाड़ी के लिए एक सपना होता है। दरअसल, मलिक ने इसी मैच में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के ठोक डाले और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। शाहिद अफरीदी फाउंडेशन रेड की तरफ से खेलते हुए मलिक ने इस कारनामे को अंजाम दिया।

खास बात ये रही कि मलिक ने बाबर आजम की गेंदों पर लगातार 6 छक्के ठोके। शोएब मलिक ने 20 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। मलिक की पारी की बदौलत रेड की टीम ने 10 ओवरों में 201 रन बनाए। हालांकि मलिक की तूफानी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी बाबर आजम के 26 गेंदों में शतक की बदौलत ग्रीन की टीम ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहिद अफरीदी ग्रीन की टीम को आजम ने बेहद आक्रामक शुरुआत दिलाई। आजम ने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी और रेड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम ली। आपको याद दिला दें कि हाल ही में टीम इंडिया के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भी घरेलू मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के ठोके थे। वहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल