1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए क्यों शोएब मलिक ने धोनी को ट्विटर पर कहा GOAT

जानिए क्यों शोएब मलिक ने धोनी को ट्विटर पर कहा GOAT

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 16, 2017 03:55 pm IST,  Updated : Sep 16, 2017 03:58 pm IST

शोएब मलिक ने धोनी को बताया सर्वकालिक महान खिलाड़ी।

shoiab- India TV Hindi
shoiab

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक का वो ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने धोनी को GOAT बुलाया है। दरअसल एक क्रिकेट फैन ने शोएब मलिक से धोनी को लेकर सवाल किया और मलिक का जवाब जानकर भारतीय क्रिकेट फैंस बेहद खुश नजर आए क्योंकि मलिक ने धोनी को सर्वकालिक महान खिलाड़ी बता डाला।

शोएब मलिक ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन आयोजित किया। जिसमें एक फैन ने सवाल किया, 'शोएब मलिक कुछ शब्द एमएस धोनी के बारे में बोलिए।' मलिक ने ट्वीट में लिखा, "LEGEND GOAT"दरअसल GOAT का फुल फॉर्म होता है, 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' मतलब मलिक ने धोनी को सर्वकालिक महान क्रिकेटर बताया।

मलिक के इस जवाब की ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट फैंस ने जमकर तारीफ की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल